जॉब कैंप: 100 पदों पर होगी बहाली, 23,000 रुपये तक मिलेगी सैेलेरी

 

बेगूसराय भारत पोस्ट ब्यूरो। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय की ओर से 23 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला बेगूसराय के आईटीआई मैदान स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार मेले में जीएसए फाउंडेशन नामक निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रही है। कंपनी को सीएनसी मशीन ऑपरेटर पद के लिए 100 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन तय की गई है। वहीं, उम्मीदवार की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। खास बात यह है कि केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,600 से 23,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआईसी, बस सुविधा, कैंटीन और रूम जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। नियोजित युवाओं की तैनाती अहमदाबाद (गुजरात) में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button