प्रत्येक माह के 10 तारीख को खाते में भेजी जाएगी पेंशन की राशि: डीएम

समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सीधा वीडियो प्रसारण कर पेंशनधारी लाभुकों को अधिकारियों ने दी जानकारी

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना स्थित सचिवालय से आयोजित राज्यव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे बिहार के सभी 6 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को जुलाई माह की बढ़ी हुई दर 1100 रूपये डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक उपस्थित थे। कार्यक्रम में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा सभी लाभुकों को संबोधित किया गया। डीबीटी के माध्यम से सभी लाभुकों के खाते में अगस्त माह का पेंशन 1100 रूपये हस्तांतरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने पेंशनधारी लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप के खाते में अगस्त माह का 1100 रूपये पेंशन भेज दिया गया है। इसी प्रकार प्रत्येक माह के 10 तारीख को आपके खाते में पेंशन की राशि 1100 रूपये आ जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जो भी पेंशन की राशि थी, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन विकलांगता पेंशन आदि सभी को 400 से बढ़कर 1100 रूपये किया गया है। बेगूसराय जिला अंतर्गत 2,84,237 पेंशनधारियों के खातों में 31,60,30,300/- (इकत्तीस करोड़ साठ लाख तीस हजार तीन सौ रुपए) का भुगतान किया गया है।
इसके तहत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,15,599 लाभुकों को 12,98,84,100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 93,262 लाभुकों को 10,26,60,200,
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 30,682 लाभुकों को 3,40,04,300 रूपये बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 23,668 लाभुकों को 2,61,76,700, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 17,844 लाभुकों को 1,98,14,400,
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 3,182 लाभुकों को 35,00,200 रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button