प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने किया रक्तदान
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बेगूसराय के भाजपा नेताओं ने रोटरी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, जिलाधिकारी तुषार सिंगला, रोटरी ब्लड बैंक के दिनेश टीबरेवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर रक्तदान करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत हमलोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करना निश्चित रूप से किसी की जिंदगी बचाने में बहुत बड़ा योगदान होता है। इससे बड़ा कार्य कुछ भी नहीं हो सकता है। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी ने भी अपना रक्तदान किया। आयुष ईश्वर, वैभव, चंचल कुमार, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया।




