संगठनात्मक मुद्दों पर समर्पित कांग्रेसियों का दिल्ली कूच, एआईसीसी मुख्यालय पर होगा चरणबद्ध धरना

 

पटना, 6 अगस्त। बिहार प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिलों के समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय, नई दिल्ली में चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह फैसला समर्पित कांग्रेसियों की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी एआईसीसी सदस्य आनन्द माधव ने दी।

बैठक में तय किया गया कि पहले चरण में 12 अगस्त को सिवान, दूसरे चरण में 16 अगस्त को औरंगाबाद तथा तीसरे चरण में 19 अगस्त को नालंदा में समर्पित कांग्रेसियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अन्य जिलों के कार्यक्रमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

बैठक में कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित उपेक्षा और भेदभाव के मामलों को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाया जाएगा। नेताओं का कहना है कि संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह आंदोलन शुरू किया जा रहा है।

आंदोलन के संचालन के लिए मो. जमाल अहमद भल्लू एवं नागेंद्र पासवान विकल को संयोजक बनाया गया है। साथ ही 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भी गठन किया गया।

जिलावार संयोजक इस प्रकार हैं—
नालंदा: अनिल सिंह (पूर्व विधायक), राजीव कुमार मुन्ना, किशोर कुमार।
वैशाली: प्रतिमा कुमार दास (पूर्व विधायक)।
खगड़िया: छत्रपति यादव (पूर्व विधायक), बुद्धदेव यादव, दीपक सिंह।
पटना: राजकुमार राजन, आनन्द माधव, मो. वसी अख्तर, नीलू सिंह, कुमार संजीत, प्रद्युम्न यादव, रमेश सिंह।
औरंगाबाद: मृत्युंजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, इरफानुल हक।
सिवान: विधु शेखर पांडे।
भभुआ (कैमूर): शंभु पटेल।
सारण: अजय प्रताप सिंह।
गोपालगंज: शौकत अली।
नवादा: नरेश सिंह।
दरभंगा: रियाज अली ख़ाँ।
अररिया: मो. गालिब।
गया: रामउदय पासवान।
भागलपुर: आनन्द माधव, विपिन बिहारी यादव, अरुण कुमार वर्मा एवं विजय सिंह कुशवाहा।
जमुई: हरेंद्र सिंह।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि “कृष्णा अल्लावरू हटाओ, कांग्रेस बचाओ” अभियान के समर्थन में पूरे बिहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नेताओं ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा तथा इसका उद्देश्य संगठनात्मक मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button