असम में 18 करोड़ रुपए से ज्यादा के मादक पदार्थ बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

चार ड्रग पेडलरों से पूछताछ कर पूरे गैंग को पकड़ने की कवायद हुई तेज

 

सिलीगुड़ी: असम पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत लगातार की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इन ऑपरेशनों में कुल तीन अलग-अलग जिलों से हेरोइन, याबा टैबलेट और मॉर्फिन पकड़ी गई है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।सबसे पहले, श्रीभूमि पुलिस ने पूवामारा इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 650 ग्राम हेरोइन और 10,000 याबा टैबलेट बरामद किए। जब्त मादक पदार्थों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस छापेमारी में पुलिस ने चार ड्रग पेडलरों को भी गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “एक बड़ी कार्रवाई में पुवामारा में 5 करोड़ रुपये मूल्य की 650 ग्राम हेरोइन और 10,000 याबा टैबलेट जब्त की, और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।”
इसके अलावा, कार्बी आंगलोंग पुलिस ने सिक्स माइल इलाके में छापा मारकर 10.712 किलोग्राम मॉर्फिन बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को लेकर सीएम सरमा ने पोस्ट किया, ” बड़ी पार्टी, बड़ी फ्लॉप। ₹11 करोड़ की ड्रग्स ज़ब्त। सिक्स माइल से 10.712 किलोग्राम मॉर्फिन ज़ब्त की और दो तस्करों को गिरफ़्तार किया। असम अपने मिशन पर अडिग है। हम असम में ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ देंगे।”
वहीं, 26 अगस्त को काछार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीपुर में एक वाहन को रोका और उसकी तलाशी में 416 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस खेप की कीमत 2.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस ऑपरेशन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस पर सीएम सरमा ने शाबाशी देते हुए लिखा लिखा, ” विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर ड्रग्स पर नकेल कसते हुए लखीपुर में एक मादक पदार्थ-विरोधी अभियान चलाया और ₹2.8 करोड़ मूल्य की 416 ग्राम हेरोइन ले जा रहे एक वाहन को रोका। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि असम पुलिस ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री सरमा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button