विष्णुपुर में किसानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय। विष्णुपुर के पंचायत सरकार भवन में किसानों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला गुरूवार को आयोजित की गयी।इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रभा देवी ने की। पंचायत के किसानों को बागवानी एवं तालाब निर्माण से संबंधित जानकारी प्रदान संस्था के द्वारा दिया गया। प्रदान संस्था के शिवचन्द्र व गौतम गोस्वामी के द्वारा आजीविका में वृद्धि करने के विभिन्न कार्यक्रम से अवगत कराया गया। मनरेगा द्वारा संचालित योजना, खेतों में सघन बागवानी करने से उतना ही जमीन में लगातार लाभ मिलते रहे। नये तकनीक से खेती व तालाब से संबंधित योजनाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया। बागवानी के दौरान खेती, लेआउट, पौधे का चयन, पौधे का उपचार, सिंचाई, पौधे लगाने का विधि, सरकारी योजना एवं मनरेगा के द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। वहीं अफसाना रोजी व सुमन सौरभ के द्वारा मछली पालन करने वाले किसानों के लिए सरकार से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। मछली पालन के तकनीक सिखाया गया। मौके पर प्रदान संस्था के प्रिति कुमारी, सिम्पी कुमारी, मुखिया प्रतिनिधी टुनटुन पोद्दार, सुरेश पासवान, चितरंजन महतो, अमल महतो सहित अन्य किसान उपस्थित थे।




