मालदा  में पप्पू यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी मौसम नूर के समर्थन में किया विशाल रोड शो

 

 

मालदा  :  पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार में मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस प्रत्याशी मौसम नूर के समर्थन में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक विशाल रोड शो किया, जिसने एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया।जनसैलाब के बीच शक्ति प्रदर्शनयह रोड शो कालीगंज से शुरू होकर गोविंदपाड़ा समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों से गुजरा। पूरे रास्ते में समर्थकों का भारी हुजूम और कांग्रेस के झंडों के साथ नारों की गूँज सुनाई दी। रोड शो का समापन मालतीपुर लाइब्रेरी मैदान में हुआ। सांसद पप्पू यादव और प्रत्याशी मौसम नूर ने सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।पप्पू यादव की मौजूदगी ने मालतीपुर के चुनावी समीकरणों को और भी दिलचस्प बना दिया है। उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। प्रचार के आखिरी दिन इस रोड शो ने पूरे क्षेत्र में चुनावी हलचल को तेज कर दिया है।रोड शो के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौसम नूर ने दावा किया कि मालतीपुर की जनता इस बार विकास और विश्वास के नाम पर कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button