देहरादून में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट
-बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ;आईएमडी देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ;एसईओसी ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा.निर्देश जारी किए हैं। वहीं, देहरादून में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में कल 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने जारी आदेश जारी किए हैं।
राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ;एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
रात से ही पुलिस टीमें नदी.नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क कर रही हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी.नालों के पास न जाने की अपील की जा रही है। पुलिस नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेज रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचेंए प्रशासन की ओर से जारी दिशा.निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस का कहना है कि सभी थाना क्षेत्रों में टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा।




