पूरा बंगाल तय कर बैठा है, दीदी को हटाने का समय आ गया’,सुकना की रैली में बोले: गृहमंत्री शाह

- कहा,बंगाल में भाजपा के शपथ ग्रहण के छह माह के अंदर होगा गोरखाओ की समस्या का स्थाई समाधान

 

 

 सिलीगुड़ी: सुकना हाई स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प सभा में उन्होंने दार्जिलिंग, तराई और डुआर्स के लोगों को संबोधित किया और भाजपा की जीत का दावा किया। इस रैली में उन्होंने दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लिए भाजपा का विज़न, गोरखालैंड मुद्दे का स्थायी समाधान, और क्षेत्र में विकास का रोडमैप पेश किया। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज हो चुका है और दार्जिलिंग में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर तीखा बयान दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब तेज हो रही है और जनता परिवर्तन की दिशा में सोच रही है। अमित शाह ने गोरखा समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो गोरखा बहनों और भाइयों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।अमित शाह ने अपने संबोधन में दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे लोगों के जीवन में संतोष और स्थिरता आ सके।दीदी को हटाने का समय आ गया- अमित शाह

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों पर गोरखा समुदाय और दार्जिलिंग क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप रहा है। शाह के अनुसार, इन समस्याओं का समाधान भाजपा अपनी सरकार बनने के बाद तय समयसीमा में करने का प्रयास करेगी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से अपील की कि एक बार फिर भाजपा को अवसर दिया जाए, ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा ‘उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है।’यह रैली उत्तरी बंगाल में पार्टी के चुनावी अभियान को गति देने के लिए महत्वपूर्ण थी। कहा होगा गोरखा मुद्दा का समाधान : अमित शाह ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर गोरखा मुद्दों का स्थायी समाधान किया जाएगा और गोरखा नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे।विकास का क्षेत्रीय विकास: उन्होंने उत्तर बंगाल में AIIMS की स्थापना और क्षेत्र के विकास के लिए रोडमैप का वादा किया।राजनीतिक संदेश: इस रैली का उद्देश्य टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए ‘गुंडा राज’ और सिंडिकेट सिस्टम को खत्म करने का भरोसा दिलाना था। यह रैली खराब मौसम के कारण पहले रद्द की गई लेबोंग यात्रा के बाद, अमित शाह का सुकना (सिलीगुड़ी) में एक प्रमुख कार्यक्रम था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button