हेतमापुर तट बंध पर माक ड्रिल कार्यक्रम में पहुंचे आला अधिकारी

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी : तहसील रामनगर ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र में आने वाले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुआ माक ड्रिल कार्यक्रम जिसमें स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग खाद्य एवं रसद विभाग ग्राम विकास विभाग के साथ अग्निशमन विभाग, ने अपना-अपना प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान नदी में डूबते हुए लोगों को किस तरह रेस्क्यू करते हुए बचाया जा सकता है रिहर्सल की प्रस्तुति नदी में आम नागरिक के माध्यम किया गया। वहीं अग्निशमन विभाग ने अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए कैंप के सामने थोड़े सी सूखी घास फूस में आग लगा के अपना प्रदर्शन एवं बचाव कार्य को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आए हुए दर्शकों के खानपान को देखते हुए व्यवस्था ठेकेदार द्वारा करवायी गई जोकि लेबरों की लापरवाही के कारण संतोषजनक रही जिसमें जल जलाती हुई धूप में पीने के लिए पानी रखा गया जो की ग्लास की कमी के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से आए हुए लोग पानी भी कम पी सके वही लंच की व्यवस्था इस तरह की गई की केवल विशिष्ट लोग भोजन का आनंद उठा सके। क्योंकि लंच वितरण करने वाले लोगों ने केवल उन्हीं लोगों को लंच दिया जिसको वह चाहे।जिस कारण काफी लोग सुबह से लगभग दो बजे तक ऐसे ही रह गए।

हालांकि माक ड्रिल कार्यक्रम से बाढ़ क्षेत्र के लोगों को काफी चीजों को सीखने का सुनहरा मौका भी मिला इस लिए भूख प्यास को न देखते हुए केवल सरकार के द्वारा आयोजित माक ड्रिल कार्यक्रम को देखते रहे। किस तरह बाढ़ आने पर अपने परिवार,पशुओं को घर के सामान को बचाया जा सकता है
डूबते हुए को किस तरह बचाया जा सकता है। बाढ़ क्षेत्र में पशुओं को किस तरह चारा देना है टीकाकरण करवाना है एवं पशुओं के रखरखाव के बारे में डॉक्टर गुलाबचंद यादव ने लोगों को समझाया। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन चप्पा चप्पा पर मुस्तैद रही। कार्यक्रम के दौरान एसडीम रामनगर तहसीलदार रामनगर खंड विकास अधिकारी सूरतगंज स्वास्थ्य विभाग से अधीक्षक डॉ राजर्ष त्रिपाठी सूरतगंज क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत राम कनौजिया इतिआदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button